लालगंज: अतरी दक्षिण स्थित माता निराकरणी दरबार में हाई कोर्ट के न्यायाधीश पीके गिरी ने दी आहुति
हलिया विकासखंड क्षेत्र के अतरी दक्षिण स्थित माता निराकरणी मंदिर पर चल रहे काशी के पंडितों द्वारा सत चंडी महायज्ञ हवन पूजन में सोमवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे हाई कोर्ट के न्यायाधीश पीके गिरी ने आहुति दी है। इस दौरान यज्ञ के मुख्य यजमान प्रोफेसर शिवांगी गिरी व पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय महंत आनंद शेखर गिरी रहे।