गोरखपुर: रेड्डी अन्ना पोर्टल से लाखों का लेनदेन, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया; 23 मोबाइल, लैपटॉप, ATM और बैंक पासबुक बरामद
गोरखपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर सट्टेबाजी और साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का शाहपुर पुलिस और साइबर टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रेड्डी अन्ना नामक अवैध गेमिंग पोर्टल के जरिए सट्टा खिलाने और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से पैसों का लेनदेन करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी देवरिया, मुजफ्फरनगर और सिवान के रहने वाले बताए