बड़वानी में जल संकट पर भारी हंगामा! पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने नगरपालिका में फोड़े मटके, इधर नपा ने दुरुस्त किया फिल्टर प्लांट 🚰🔥🚨
बड़वानी शहर में आंधी-तूफान के कारण फिल्टर प्लांट की 11 केवी केबल जलने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। इस समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारंजा चौराहे से नगरपालिका कार्यालय तक ताशे बजाते हुए रैली निकाली और मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान नपा अधिकारियों और कांग्रेसियों के बीच तीखी बहस भी हुई। 🧐📸
दूसरी तरफ, नगरपालिका सीएमओ सोनाली शर्मा ने बताया कि इंदौर से नई केबल मंगवाकर प्लांट को ठीक कर लिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से भी पानी भेजा गया और आज शाम 5:00 बजे से शहर में वाटर सप्लाई पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #WaterCrisis #CongressProtest #BarwaniMunicipality