हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर अमृतलाल गोयल बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष, बोले- समाज के लिए जीकर दिखाना होगा
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रमेश अग्रवाल तथा राष्ट्रीय उप महामंत्री राधेश्याम शेरेवाला शनिवार को जिला स्तरीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे। जंक्शन स्थित व्यापार मंडल धर्मशाला परिसर में संगठन एवं अग्रवाल समाज के सदस्यों तथा महिला इकाई की ओर से उनका स्वागत किया गया।