आलमनगर: आलमनगर थाने की पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश एवं माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।