सुनेल: पंचायत समिति कार्यालय में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 की ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी छत्रपाल सिंह की अध्यक्षता में पिड़ावा पंचायत समिति के सुनेल कार्यालय में आयोजित की गई।एसडीएम ने बताया वर्षा का पानी उचित भराव की संरचनाओं की कमी के कारण पानी बहकर व्यर्थ चला जाता है।इसके लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।