सुनेल: कस्बे में किराने की दुकानों में नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार
सुनेल कस्बे में नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।गत 14 मार्च व 31 मार्च को किराने की दुकानों में चोरी की वारदात सामने आई थी।जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।जिस पर कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी विष्णुसिंह के नेतृत्व में पुलिस में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।