सुनेल: कस्बे के महाराणा प्रताप सर्किल पर नाले की गंदगी डाली,कस्बेवासियों में नाराजगी
सोमवार को सुनेल कस्बे के महाराणा प्रताप सर्किल पर सड़क पर नाले की गंदगी डालने का मामला सामने आया है।कस्बेवासियों ने बताया है कि गंदगी से भरे टैक्टर ट्रॉली के पीछे का डाला खुला छोड़ने से पुरी गंदगी महाराणा प्रताप सर्किल के यहां सड़क पर बिखर गई। जिससे पूरी सड़क पर गंदगी फेल गई।गंदगी की दुर्गन्ध से आसपास के दुकानदार व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।