चौसा: मैट्रिक में प्रदेश स्तर पर परचम लहराने वाली चौसा की सिमरन को विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित
Chausa, Buxar | Apr 2, 2026 चौसा नगर पंचायत स्थित प्लस 2 गर्ल्स हाई स्कूल चौसा की छात्रा सिमरन कुमारी ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर बिहार में 9वां स्थान प्राप्त किया है. गुरुवार को 1 बजे अपराह्न में स्कूल परिवार ने समारोह आयोजित कर सिमरन को सम्मानित किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सिमरन पढ़ने में बहुत अच्छी थी। वह नियमित क्लास करती थी।