सिमडेगा: खम्मनटांड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
उरते निवासी सुनील सुरीन नामक युवक रविवार की देर रात बाइक से ओडिसा की तरफ से घर लौट रहा था। इसी क्रम में खम्मन टांड के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गई। घटना के बाद वह काफी देर वहीं पड़ा रहा। काफी देर के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने जब उसे घायल पड़ा हुआ देखा, तब इसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इसका इलाज किया जा रहा है। इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।