सिमडेगा: कुंजनगर में गणेश महोत्सव पर कोलकाता से आए कलाकारों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणेश महोत्सव की मौके पर कोलकाता से आए कलाकारों ने कुंज नगर में रविवार की देर रात से 09 सितंबर की अहले सुबह तक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस दौरान कलाकारों ने नृत्य नाटिका भजन आदि के माध्यम से रात भर लोगों को झुमाया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे वहीं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी रात भर तैनात रही।