सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र में पिता ने शराब पीने से मना किया तो किशोर ने जहरीली कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा, तब उसके पिता उसे डांटते हुए शराब पीने से मना किया। पिता की बातों से गुस्सा कर किशोर जहरीली कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजनों से 9 सितंबर की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।