सिमडेगा: शहर में सड़क पर घायल मिले बिहार निवासी व्यक्ति की सदर अस्पताल में बिगड़ी हालत
औरंगाबाद बिहार निवासी मनीष मिश्रा नामक व्यक्ति रविवार की देर रात शहर में सड़क पर घायल पड़ा हुआ था। जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में 9 सितंबर की अहले सुबह इसकी हालत बिगड़ने लगी, और यह काफी छटपटाने लगा, जिससे इसके इलाज करने में दिक्कत होने लगी। तब सोशल मीडिया के माध्यम से आज सुबह इसके परिजनों को इसकी जानकारी मिली।