कांके: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से सोनू इमरोज हत्याकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2024 रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सोनू इमरोज हत्याकांड में शामिल अपराधी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू इमरोज हत्याकांड में शामिल अपराधी मोहम्मद इमरान हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक बारात में आया हुआ है।