धामपुर: नहटौर थाने में आयोजित समाधान दिवस में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए किया कार्य
Dhampur, Bijnor | Nov 22, 2025 शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर थाने में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार धनराज कुमार,कानून गो ओमवीर सिंह ,लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि,गगनदीप व एसएसआई कुलजीत सिंह आदि ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। आयोजित समाधान दिवस में दो शिकायत दर्ज हुई।दोनों राजस्व विभाग से संबंधित समस्या होने पर टीम मौके पर भेजी गई।