धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव भटियाना खुशाहलपुर में युवक का शव घर से 100 मीटर दूर गली में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
Dhampur, Bijnor | Nov 21, 2025 शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव भटियाना खुशाहलपुर निवासी 26 वर्षीय शिवम उर्फ शिवा पुत्र दिनेश का बृहस्पतिवार की रात को घर से ही करीब 100 मीटर दूर एक गली में शव पड़ा हुआ मिला।उसके मुंह व सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। परिवार के लोगों ने हत्या करने की बात कहते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।