धामपुर: नहटौर में धामपुर मार्ग पर हल्दौर चौराहे के पास स्कूली बस में बैठ रहे छात्र के साथ तीन युवकों ने की मारपीट
Dhampur, Bijnor | Nov 21, 2025 शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे भारत एकता पदयात्रा में शामिल होकर धामपुर मार्ग पर हल्दौर चौराहे के पास स्कूली बस में बैठ रहे एक छात्र के साथ तीन युवकों ने मारपीट की।मारपीट के दौरान अन्य स्कूली छात्र व स्टाफ तमाशबीन बने रहे।आसपास के लोगों को आता देख तीन युवक मौके से निकल गए। उनकी बाईक मौके पर ही छूट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची है।