पुलिस लाइन चुर्क में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ गुरुवार दोपहर 3 बजे सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श अनिल कुमार द्वारा की गई,सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षणरत आरक्षियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यकताओं एवं व्यवस्थागत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।