#breakingnews #chitrakoot #excisedepartment #illegalliquor #karvi #upnews #liquorraid
चित्रकूट में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम कपसेठी में मंदाकिनी नदी किनारे संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई।
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान करीब 600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 40 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई।
आबकारी टीम ने संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की संबंधित धाराओं के तहत तीन अभियोग दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।