प्रतापगढ़: कोतवाली नगर थाने पर सोमवार को एएसपी पूर्वी ने सीओ नगर और एसडीएम सदर के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत की गोष्ठी
थाना कोतवाली नगर पर सोमवार के दिन शाम 4:00 बजे एएसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह ने सीओ नगर व एसडीएम सदर के साथ आगामी त्योहार दुर्गा पूजा व दशहरा के दृष्टिगत धर्मगुरुओं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की है। गोष्ठी में एएसपी पूर्वी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। साथ ही एएसपी पूर्वी ने थाना स्टाफ को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।