प्रतापगढ़: गोपालापुर गांव में कबाड़ी द्वारा पुरानी लोहे की टंकी काटते समय हुए ब्लास्ट के संबंध में सीओ नगर ने दी जानकारी
गोपालापुर गांव में सोमवार सुबह 9:30 बजे कबड्डी द्वारा पुरानी लोहे की टंकी काटते समय ब्लास्ट हुआ, जिसमें कबाड़ी घायल हो गया। इसी संबंध में सीओ नगर ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए प्रयागराज रेफर किया है।