प्रतापगढ़: गोपालापुर गांव में पुराने पेट्रोल पंप के टैंकर को गैस कटर से काटते समय आग लगने से हुआ जोरदार धमाका, मजदूर हुआ घायल
नगर कोतवाली इलाके के गोपालापुर गांव में पुराने पेट्रोल पंप के टैंकर को गैस कटर से काटते समय आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि टैंकर के परखच्चे हवा में उड़ते हुए काफी दूर खेतों में जा गिरे। धमाके से इलाके में खलबली मच गई। हादसे में टैंक को काटने वाला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।