गुमला: सड़क हादसों में तीन घायल, दो की हालत गंभीर रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Aug 10, 2026 सिसई और गुमला थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सिसई में पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गुमला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर घायल हो गया।सिसई थाना क्षेत्र के मलगो छारदा निवासी पंडरा भगत और बरगांव निवासी एतवा उरांव बाइक से गांव लौट रहे थे।