रॉबर्ट्सगंज: चुर्क के वार्ड नम्बर 5 में करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
चुर्क क्षेत्र अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत के वार्ड 5 में बुधवार दोपहर एक बजे करेंट की चपेट में आने से एक बृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि चुर्क नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 निवासी बैजनाथ पुत्र ठग्गू उम्र 66वर्ष अपने दरवाजे के सामने लगे ट्रासफार्मर के पास कुछ काम कर रहा था. इसी दौरान घटना हो गयी।