रॉबर्ट्सगंज: केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर जान दे दी,होटल के कमरे का दरवाजा दिनभर नहीं खुलने के बाद रात्रि में होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने देर रात्रि होटल में पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि वाराणसी में तैनात केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अब्बास अहमद जैदी फांसी से लटके थे।