रॉबर्ट्सगंज: कफ सिरप तस्करी में 10 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार, चूर्क पुलिस लाइन में SP ने दी जानकारी
सोनभद्र में SIT, SOG की संयुक्त टीम ने कफ सिरप तस्करी में शामिल 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है बुधवार दोपहर 2 बजे SP अभिषेक वर्मा चूर्क पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 6 करोड रुपए से ज्यादा का कफ सिरप तस्करी कर लेनदेन किया था ।