भारत सरकार के जनगणना-2027 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए चार्ज जनगणना अधिकारियों एवं क्षेत्र पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 13 जुलाई से 20 जुलाई तक शासकीय पीजी कॉलेज, शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय, भोपाल से आए प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना हस्तपुस्तिका की तैयारी, राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका से संबंधित आंकड़ों का संकलन, मोबाइल एप एवं पोर्टल का उपयोग, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका तथा आंकड़ों के संकलन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करना है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri
61 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026