अनूपपुर: जिले में 1 दिसंबर से धान खरीदी: 34 केंद्रों के लिए 22,044 किसानों का पंजीयन, कलेक्टर ने दी जानकारी
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 दिसंबर से 34 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी शुरू होगी। इसके लिए 22,044 किसानों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। तिरपाल, वर्षा जल निकासी, इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटा, सूचना पटल, जन-सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है ।