पीलीबंगा: वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजीव मावर ने #सिलाई_मशीन चुनाव चिन्ह के साथ तेज किया प्रचार
#वार्ड12 #नगरपालिकापीलीबंगा #लालबहादुर_भाखर
पीलीबंगा। नगरपालिका चुनाव के तहत वार्ड नंबर 12 से पार्षद पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. राजीव मावर ने अपने चुनाव चिन्ह ‘सिलाई मशीन’ के साथ सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
प्रचार के दौरान वे वार्ड के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। उनके प्रमुख मुद्दों में मजबूत सड़कें, बेहतर जल निकासी, मार्ग प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छ और हरित वार्ड का निर्माण शामिल है। डॉ. मावर ने वार्ड वासियों से अपने पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।