वार्ड 14: भाजपा प्रत्याशी भेरू राजपुरोहित का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मिला समर्थन
पीलीबंगा स्थानीय निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 14 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत प्रत्याशी भेरू राजपुरोहित ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। राजपुरोहित ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान बुजुर्गों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ समर्थन का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी ने क्षेत्र की सड़कों, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से हल करने और वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Part 13