#वार्ड_10 से #कांग्रेस प्रत्याशी #बलजिंदर_सिंह का जनसंपर्क तेज
पीलीबंगा। स्थानीय नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 10 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बलजिंदर सिंह ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान प्रत्याशी ने घर-घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और मतदाताओं से संवाद कर वार्ड के चहुंमुखी विकास का वादा किया। बलजिंदर सिंह ने कहा कि वार्ड में सुदृढ़ नालियां, नियमित सफाई, बेहतर रोशनी और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं वार्डवासियों ने भी प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया।