शाजापुर: एबी रोड पर कलेक्टर कार्यालय के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
शाजापुर एबी रोड कलेक्टर कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में उपचार जारी। शनिवार को दोपहर 3: बजे मिली जानकारी के अनुसार एबी रोड कलेक्टर कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल सवार गोपी लाल पिता भागीरथ निवासी ढाबला सिया महिदपुर को कार ने टक्कर मारते हुए घायल कर दिया, जिसको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।