शाजापुर: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रतलाम को हराकर उज्जैन ने जीती ट्रॉफी
स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर चल रही हेमंत काबरे स्मृति15 वर्ष आयु समूह की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में उज्जैन ने रतलाम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।रतलाम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयांश कनेरिया 75 रन विराट रघुवंशी 80 रन की शानदार पारी की बदौलत 241 रन बनाएं जवाब में उज्जैन धनंजय परमार की शानदार 95रनों पारी की बदौलत उज्जैन विजेता रहा।