शाजापुर: गौरक्षा टीम ने नगर पालिका अध्यक्ष को गौ एंबुलेंस शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
गाैरक्षा टीम द्वारा गाै एंबुलेंस प्रारंभ करने की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में गाै माता के उपचार के लिए गाै एंबुलेंस प्रारंभ करने की मांग की है। जिस पर अध्यक्ष प्रेम जैन ने विधायक से पत्राचार कर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही है।