शाजापुर: डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह मालवीय ने होमगार्ड लाइन और कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया, दिशा-निर्देश दिए
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट विक्रम सिंह मालवीय ने शुक्रवार को शाजापुर होमगार्ड लाईन एवं कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमें जवानों की परेड, किट निरीक्षण तथा सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड पर कुल 95 जवान उपस्थित थे, जिन्हें चार टोलियों में बांटा गया। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड कमलेश सिंह हाड़ा द्वारा किया गया।