शाजापुर: महाराजा बली का चल समारोह धूमधाम से निकलेगा, लोंदिया रोड स्थित धर्मशाला में समाजजनों ने की बैठक
बलाई समाज शाजापुर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी देव उठनी ग्यारस पर 12 नवंबर को महाराजा बली का विशाल चल समारोह निकाला जाएगा।आयोजन की रुपरेखा तैयार करने के लिए शुक्रवार को शाजापुर के लोंदिया रोड स्थित धर्मशाला में समाजजनों ने बैठक आयोजित की। जिसमें समारोह की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि चल समारोह धूमधाम से निकाला जाएगा।