कानपुर के नौबस्ता में बुजुर्ग से मारपीट का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, रॉड से हमले में मौत
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में मारपीट की एक घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि राहुल तिवारी 18 जुलाई की रात मोहल्ले में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को खाना देने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की। राहुल ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे राहुल के चाचा संतोष कुमार तिवारी भी घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, इलाज कराकर घर लौटने के बाद हमलावरों ने दोबारा हमला किया और राहुल को लोहे की रॉड से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
राहुल को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
.
.
#Kanpur #Naubasta #KanpurNews #CrimeNews #UPNews