कानपुर: सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरे छात्र, DM कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च
कानपुर में विधि छात्र मोर्चा और छात्र संघ बहाली मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में कौशिक पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में छात्र और युवा मार्च में शामिल हुए।
डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कानून, युवाओं के लिए रोजगार के ठोस अवसर और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की गई।
छात्र नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का सं�