कानपुर देहात में बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार; 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
कानपुर देहात पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिकंदरा थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, वारदात में इस्तेमाल होने वाला बजाज मैक्सिमा कार्गो लोडर, 6 मोबाइल फोन और ₹2,820 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह कानपुर देहात और औरैया के अलग-अलग इलाकों में रेकी कर बाइक चोरी करता था। आरोप है कि चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए उनके इंजन और अन्य अहम पार्ट्स में बदलाव किया जाता था और फिर उन्हें कबाड़ व सेकेंड हैंड बाजार में खपाया जाता था।
मानपुर अंडरपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पहले चार आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस अब इस न�