कालपी: मोहल्ला हैदरीपुरा में पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर दर्ज किया केस
Kalpi, Jalaun | Jul 28, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के हैदरीपुरा निवासी मलखान ने 27 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि अदलसराय निवासी संतोष कुमार समेत 5 लोगों ने एक राय होकर मेरे साथ और मेरे भाई राजकुमार एवं पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे जानकारी दी है।