कालपी: कालपी कस्बे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की बेकाबू ट्रक की टक्कर से हुई मौत, अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 28, 2025 कालपी क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी अरविंद ने 27 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 26 मई को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बेकाबू ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे जानकारी दी है।