कालपी: ट्रक चालक ने अकबरपुर इटौरा में हमीरपुर के युवक को ट्रक से कुचला, युवक की मौत होने पर मामला हुआ दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jul 27, 2025 हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम जिटकिरी निवासी गयादीन ने 26 जुलाई को आटा थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 24 जुलाई को अकबरपुर इटौरा में ट्रक चालक नासिर अहमद द्वारा मेरे भाई पवन को पहले ट्रक से कुचला और फिर ट्रक चढ़ाया जिससे मेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर रविवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।