कालपी: कालपी में उपजिलाधिकारी का फरमान बेअसर, मछली आखेट रोकने के बावजूद शिकारी प्रतिबंधित माह में कर रहे मछलियों का शिकार
Kalpi, Jalaun | Jul 27, 2025 कालपी क्षेत्र में उपजिलाधिकारी के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, यहां एसडीएम द्वारा मछली आखेट पर रोक लगाने को लेकर दिशा निर्देश और फरमान जारी किया गया था, इसके बावजूद भी शिकारी प्रतिबंधित माह में मछलियों का शिकार करने में लगे हुए हैं, जिसका रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे वीडियो भी सामने आया है और मत्स्य विभाग के अधिकारी नदारत बने हुए है।