भोगनीपुर: सराय डिग्री कॉलेज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, किया मूर्तियों का अनावरण
भोगनीपुर के सराय गांव स्थित एक निजी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताजी मुलायम सिंह के नाम मीटिंग हाल व प्रदेश सचिव लाखन सिंह के माता पिता की मूर्तियों का अनावरण किया। वहीं कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सपा की नीतियों की पहुंचना है।