भोगनीपुर: जुनेदपुर के निकट जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र केे जुनेदपुर गांव के निकट शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लगी झाड़ियों में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आग पर काबू पाया। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।