अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में नवमी पर कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन
जारी प्रखंड के श्रीनगर गांव में सोमवार को दुर्गा पूजा की नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन में अवधेश प्रताप शाहदेव के साथ गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कन्याओं को विधिवत भोजन कराया गया तथा श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने बताया कि नवरात्र के नवमी तिथि पर कुंवारी कन्या