बिंदकी: जलाला गांव में दो कंटेनरों की आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों गाड़ियों के चालक और खलासी घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर के जलाला गांव के चौडगरा-बकेवर मार्ग में बुधवार की रात को दो कंटेनर की टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ी के चालक तथा दोनों के खलासी घायल हो गए। जिनमें एक कंटेनर के चालक सत्यवीर उम्र 40 वर्ष तथा खलासी अंकित को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। सत्यवीर की हालत गंभीर देख बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12 बजे रेफर कर दिया गया।