मानिकपुर: मारकुंडी में बोलेरो से 199 किलो जिलेटिन समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, दो लोग गिरफ्तार
चित्रकूट। मारकुंडी पुलिस ने किहुनिया गांव में चेकिंग के दौरान बोलेरो से 199 किलो जिलेटिन, 100 फ्यूज, सात बंडल तार और करीब तीन किलो पाउडर बरामद कर हरीगोपाल मिश्रा उर्फ बबलू और पप्पू निवासी भौरी को गिरफ्तार किया। दोनों को बुधवार दोपहर तीन बजे न्यायालय में पेश किया गया। बोलेरो सीज कर दी गई।