कोंडागांव: जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।