भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या परिगणना) के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीआरडीए सभागार, बेगूसराय में 30 अक्टूबर से 06 नवंबर तक चार बैचों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना की तकनीकी प्रक्रियाओं, मोबाइल ऐप एवं CMMS पोर्टल के संचालन, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारण तथा नजरी नक्शा तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान स्व-गणना एवं घर-घर जाकर आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया का भी विस्तृत व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी ने जनगणना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए आंकड़ों की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षित अधिकारियों को प्रखंड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया।
IPRD Bihar
Revenue & Land Reforms Dept.
Census of India 2027
#begusarai